From the Director’s Deskनिदेशक की कलम से

A message from the Director, ICAR-NISA, Ranchiनिदेशक, ICAR-NISA, रांची का संदेश

Presently, value addition of the produce and utilizing the crop residues is attaining high priority. Secondary Agriculture is high value addition to primary agriculture. It helps in using all parts of an agricultural produce (e.g. crop residues, animal hair, bones, viscera, etc), processing to enhance shelf-life, increasing total factor productivity, and generating additional jobs and income for farmers. Certain alternative agriculture activities like lac culture, beekeeping, mushroom cultivation, agri-tourism, etc, also fall under the ambit of secondary agriculture. By-products from agricultural crops, if processed appropriately for deriving industrial products could pave a way in getting better economic returns from agriculture. The advancement in technologies, equipment, and processes would enable enhanced secondary agriculture practices giving range of materials of better quality, yield, nutrition, and convenience. Hence, the secondary agriculture and the bioprocessing have potential to give a strong boost to the economy, societal status and environmental protection.वर्तमान में, उत्पाद के मूल्य संवर्धन तथा फसल अवशेषों के उपयोग को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कृषि उच्चतर प्रसंस्करण प्राथमिक कृषि में उच्च मूल्य संवर्धन है। यह किसी कृषि उत्पाद के सभी भागों (जैसे फसल अवशेष, पशु बाल, हड्डियां, आंत्र आदि) के उपयोग, शेल्फ-लाइफ बढ़ाने हेतु प्रक्रमण, समग्र कारक उत्पादकता में वृद्धि तथा किसानों के लिए अतिरिक्त रोजगार एवं आय सृजन में सहायक है। लाख कृषि, मौनपालन, मशरूम उत्पादन, कृषि-पर्यटन आदि जैसी कुछ वैकल्पिक कृषि गतिविधियां भी कृषि उच्चतर प्रसंस्करण के दायरे में आती हैं। कृषि फसलों के उप-उत्पाद, यदि औद्योगिक उत्पादों के निष्कर्षण हेतु उचित रूप से प्रक्रमित किए जाएं, तो कृषि से बेहतर आर्थिक प्रतिफल प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। प्रौद्योगिकी, उपकरण एवं प्रक्रियाओं में उन्नति से बेहतर गुणवत्ता, उपज, पोषण एवं सुविधा वाली सामग्रियों की श्रेणी प्रदान करने वाली उन्नत कृषि उच्चतर प्रसंस्करण पद्धतियां संभव होंगी। अतः, कृषि उच्चतर प्रसंस्करण एवं जैव-प्रक्रमण में अर्थव्यवस्था, सामाजिक स्थिति एवं पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बढ़ावा देने की क्षमता है।

Keeping in view the importance of secondary agriculture in rural industrialization in order to improve farmer’s income, it was proposed to further widen the mandate of the IINRG. Therefore, the Governing Body of ICAR Society in its 256th meeting approved the proposal and the new name of the Institute as National Institute of Secondary Agriculture. Consequent to this decision of the Council, Indian Institute of Natural Resins and Gums has been rechristened as National Institute of Secondary Agriculture (NISA) w.e.f. September, 20, 2022.किसानों की आय में सुधार हेतु ग्रामीण औद्योगीकरण में कृषि उच्चतर प्रसंस्करण के महत्व को ध्यान में रखते हुए, आईआईएनआरजी के अधिदेश को और विस्तृत करने का प्रस्ताव रखा गया था। अतः, आईसीएआर सोसाइटी के शासी निकाय ने अपनी 256वीं बैठक में इस प्रस्ताव तथा संस्थान के नए नाम राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान को स्वीकृति दी। परिषद के इस निर्णय के अनुक्रम में, भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान का नाम 20 सितंबर, 2022 से राल (एनआईएसए) रखा गया।

Though, the institute would keep on working on the production and value edition of natural resins and gums, widening of the mandate would bring a lot of new responsibilities and open newer vistas of research. The institute would need to set its priorities and focus on value addition of prioritized commodities, sustainable utilization of the by-products and waste minimization to substantially reduce the environmental pollution besides creating wealth from the waste. Mere change in name will not enthuse and create newer opportunities – strengthening of the research infrastructure and required additional manpower dedicated to secondary agriculture and establishing regional stations in different agro-climatic regions would be the first requisite to bring out positive outcome in the near future.यद्यपि, संस्थान प्राकृतिक राल एवं गोंद के उत्पादन तथा मूल्य संवर्धन पर कार्य करता रहेगा, परंतु अधिदेश के विस्तार से बहुत सी नई जिम्मेदारियां आएंगी तथा अनुसंधान के नए क्षेत्र खुलेंगे। संस्थान को प्राथमिकता प्राप्त वस्तुओं के मूल्य संवर्धन, उप-उत्पादों के सतत उपयोग तथा पर्यावरण प्रदूषण को काफी कम करने के साथ-साथ अपशिष्ट से धन सृजन हेतु अपशिष्ट न्यूनीकरण पर अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी एवं ध्यान केंद्रित करना होगा। केवल नाम परिवर्तन से नई संभावनाएं उत्साहित एवं सृजित नहीं होंगी - निकट भविष्य में सकारात्मक परिणाम लाने हेतु पहली आवश्यकता अनुसंधान अवसंरचना को सुदृढ़ करना तथा कृषि उच्चतर प्रसंस्करण हेतु समर्पित अतिरिक्त मानव संसाधन एवं विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों में क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करना होगी।

NISA would surely get success in its prime objective of increasing the income of Indian farming household by making money out of the underutilized agricultural products. It will become a world class institute in secondary agriculture in the time to come.एनआईएसए कम उपयोग में लाए गए कृषि उत्पादों से धन अर्जित कर भारतीय कृषक परिवारों की आय बढ़ाने के अपने प्रमुख उद्देश्य में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेगा। आने वाले समय में यह कृषि उच्चतर प्रसंस्करण के क्षेत्र में विश्वस्तरीय संस्थान बन जाएगा।