Institute at a Glanceसंस्थान एक नजर में
A brief history and profile of ICAR-NISA, RanchiICAR-एनआईएसए, रांची का संक्षिप्त इतिहास एवं परिचय
The ICAR-National Institute of Secondary Agriculture (NISA), previously known as the Indian Institute of Natural Resins and Gums (IINRG), and even earlier as the Indian Lac Research Institute (ILRI), is situated in Namkum, Ranchi, within the state of Jharkhand. This institute operates as a part of the Indian Council of Agricultural Research (ICAR) under the Ministry of Agriculture and Farmer’s Welfare, Govt. of India. Notably, in September 2022, ICAR-NISA underwent a name change to better reflect its modified mandate, which now encompasses all facets of secondary agriculture. Dating back to its establishment in September 20, 1924, ICAR-NISA stands as one of the most esteemed institutions working on natural products. It boasts a rich history of 99 years of dedicated service to the nation and going to celebrate its centenary in the year 2024.भाकृअनुप- राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (एनआईएसए), जो पहले भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान (आईआईएनआरजी) और उससे भी पहले भारतीय लाख अनुसंधान संस्थान (आईएलआरआई) के नाम से जाना जाता था, झारखंड राज्य के नामकुम, रांची में स्थित है। यह संस्थान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का एक अंग है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में ICAR-NISA का नाम परिवर्तित किया गया जिससे इसके विस्तारित अधिदेश को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित किया जा सके, जो अब कृषि उच्चतर प्रसंस्करण के सभी पहलुओं को समाहित करता है। 20 सितंबर, 1924 में अपनी स्थापना के बाद से, ICAR-NISA प्राकृतिक उत्पादों पर कार्य करने वाली सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है। इसने राष्ट्र की 100 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा का गौरवशाली इतिहास रचा है और इसकी १००वीं वर्षगांठ वर्ष 2024 में मनाई गई।।
Previously, the Indian Lac Research Institute (ILRI) had been the nodal Institute at national level for providing research and development support to all aspects of lac such as production, processing, product development, technology dissemination, information repository and national and international cooperation. It has immensely contributed towards all round development of lac besides maintaining India’s leadership in production, installed processing capacity and export.पूर्व में, भारतीय लाख अनुसंधान संस्थान (आईएलआरआई) राष्ट्रीय स्तर पर लाख के उत्पादन, प्रक्रमण, उत्पाद विकास, प्रौद्योगिकी प्रसार, सूचना भंडार तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संबंधित सभी पहलुओं हेतु अनुसंधान एवं विकास सहायता प्रदान करने वाला नोडल संस्थान रहा है। इसने उत्पादन, स्थापित प्रक्रमण क्षमता एवं निर्यात में भारत के नेतृत्व को बनाए रखने के साथ-साथ लाख के सर्वांगीण विकास में अत्यधिक योगदान दिया है।
In view of production systems, economy and application areas, which were largely overlapping for lac and other natural resins and gums, mandate of ILRI was expanded to include all natural resins and gums, besides lac and the name of the institute was changed to Indian Institute of Natural Resins and Gums (IINRG) on September 20, 2007. Adequate R & D support by the institute to this sub-sector enabled India to emerge as the leader in some more resins and gums besides maintaining leadership in lac, guar gum and karaya gum.उत्पादन प्रणालियों, अर्थव्यवस्था एवं उपयोग क्षेत्रों के दृष्टिकोण से, जो लाख तथा अन्य प्राकृतिक राल एवं गोंद के लिए काफी हद तक समान थे, आईएलआरआई के अधिदेश का विस्तार लाख के अतिरिक्त सभी प्राकृतिक राल एवं गोंद को शामिल करने हेतु किया गया और संस्थान का नाम 20 सितंबर, 2007 को भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान (आईआईएनआरजी) रखा गया। संस्थान द्वारा इस उप-क्षेत्र को प्रदान किए गए पर्याप्त अनुसंधान एवं विकास सहायता से भारत लाख, गवार गम एवं कैरया गम में अपने नेतृत्व को बनाए रखने के साथ-साथ कुछ अन्य राल एवं गोंद में भी अग्रणी बनकर उभरा।
To increase the income of farmers, value addition of the produce and utilizing the crop residues is attaining high priority. Secondary Agriculture is high value addition to primary agriculture. It helps in using all parts of an agricultural produce (e.g. crop residues, animal hair, bones, viscera, etc), processing to enhance shelf-life, increasing total factor productivity, and generating additional jobs and income for farmers. Certain alternative agriculture activities like Lac culture, beekeeping, mushroom cultivation, agri-tourism, etc, also fall under the ambit of secondary agriculture. By-products from agricultural crops, if processed appropriately for deriving industrial products could pave a way in getting better economic returns from agriculture.किसानों की आय बढ़ाने, उत्पाद के मूल्य संवर्धन तथा फसल अवशेषों के उपयोग को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कृषि उच्चतर प्रसंस्करण प्राथमिक कृषि में उच्च मूल्य संवर्धन है। यह किसी कृषि उत्पाद के सभी भागों (जैसे फसल अवशेष, पशु बाल, हड्डियां, आंत्र आदि) के उपयोग, शेल्फ-लाइफ बढ़ाने हेतु प्रक्रमण, समग्र कारक उत्पादकता में वृद्धि तथा किसानों के लिए अतिरिक्त रोजगार एवं आय सृजन में सहायक है। लाख कृषि, मौनपालन, मशरूम उत्पादन, कृषि-पर्यटन आदि जैसी कुछ वैकल्पिक कृषि गतिविधियां भी कृषि उच्चतर प्रसंस्करण के दायरे में आती हैं। कृषि फसलों के उप-उत्पाद, यदि औद्योगिक उत्पादों के निष्कर्षण हेतु उचित रूप से प्रक्रमित किए जाएं, तो कृषि से बेहतर आर्थिक प्रतिफल प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
Keeping in view the importance of secondary agriculture in rural industrialization in order to improve farmer’s income, it was proposed to further widen the mandate of the IINRG. Therefore, the Governing Body of ICAR Society in its 256th meeting approved the proposal and the new name of the Institute as National Institute of Secondary Agriculture. Consequent to this decision of the Council, Indian Institute of Natural Resins and Gums has been rechristened as National Institute of Secondary Agriculture (NISA) with effect from September, 20, 2022.किसानों की आय में सुधार हेतु ग्रामीण औद्योगीकरण में कृषि उच्चतर प्रसंस्करण के महत्व को ध्यान में रखते हुए, आईआईएनआरजी के अधिदेश को और विस्तृत करने का प्रस्ताव रखा गया था। अतः, आईसीएआर सोसाइटी के शासी निकाय ने अपनी 256वीं बैठक में इस प्रस्ताव तथा संस्थान के नए नाम राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान को स्वीकृति दी। परिषद के इस निर्णय के अनुक्रम में, भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान का नाम 20 सितंबर, 2022 से राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (एनआईएसए) रखा गया।
The Institute is situated 9 km south-east of Ranchi city, on the National Highway - 33 (Ranchi-Jamshedpur), at an altitude of 650 m above mean sea level between 23°23′′ N latitude and 85°23′′ longitude, with a mild and salubrious climate.यह संस्थान रांची शहर से 9 किमी दक्षिण-पूर्व में, राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (रांची-जमशेदपुर) पर, समुद्र तल से 650 मीटर की ऊंचाई पर, 23 डिग्री 23 मिनट उत्तरी अक्षांश तथा 85 डिग्री 23 मिनट देशांतर के बीच, सौम्य एवं स्वास्थ्यप्रद जलवायु के साथ स्थित है।
Visionदृष्टि
To become driving source for rural agro-industrialized economy and act as International referral institute of Secondary Agriculture (SA).ग्रामीण कृषि-औद्योगिक अर्थव्यवस्था हेतु प्रेरक स्रोत बनना तथा कृषि उच्चतर प्रसंस्करण के अंतरराष्ट्रीय संदर्भ संस्थान के रूप में कार्य करना।
Missionमिशन
Bridging gaps in building rural industries and reducing imports through Secondary Agriculture.कृषि उच्चतर प्रसंस्करण के माध्यम से ग्रामीण उद्योगों के निर्माण में अंतराल को पाटना तथा आयात को कम करना।
Mandatesअधिदेश
- Research on tertiary and higher level of processing and value addition to agri-produce including natural resins, gums and aqua produce.प्राकृतिक राल, गोंद एवं जलीय उत्पाद सहित कृषि उत्पाद के तृतीयक एवं उच्च स्तर के प्रक्रमण तथा मूल्य संवर्धन पर अनुसंधान।
- Pilot plants, human resources and entrepreneurship development for high value products’ production.उच्च मूल्य उत्पादों के उत्पादन हेतु पायलट संयंत्र, मानव संसाधन एवं उद्यमिता विकास।
Objectivesउद्देश्य
- To Augment the Agri-bio-resources and develop processes and machinery for pilot level production of their tertiary and quaternary level processed products.कृषि-जैव-संसाधनों का संवर्धन करना तथा उनके तृतीयक एवं चतुर्थक स्तर के प्रक्रमित उत्पादों के पायलट स्तर उत्पादन हेतु प्रक्रियाएं एवं मशीनरी विकसित करना।
- To develop technology for converting non-food agri-biomass to food ingredients forms and manufacture foods using machine and tools.गैर-खाद्य कृषि-बायोमास को खाद्य सामग्री रूपों में परिवर्तित करने की प्रौद्योगिकी विकसित करना तथा मशीन एवं उपकरणों का उपयोग कर खाद्य पदार्थों का निर्माण करना।
- To establish agri-business incubation centres, develop human resources and disseminate the technologies of secondary agriculture.कृषि-व्यवसाय इन्क्यूबेशन केंद्र स्थापित करना, मानव संसाधन विकसित करना तथा कृषि उच्चतर प्रसंस्करण की प्रौद्योगिकियों का प्रसार करना।
